PAK vs AUS: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 का ऐलान हो गया है. इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श कप्तानी नहीं कर रहे हैं. उनकी जगह सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. इसी के साथ इस मैच में टीम के लिए 2 खिलाड़ी अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे तो वहीं एक खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करता हुआ नजर आएगा. टी20 विश्व कप से पहले इस सीरीज को दोनों टीमों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विश्व में खेलने वाले अहम खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से रेस्ट देने का फैसला किया है.
3 खिलाड़ी करेंगे टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 3 खिलाड़ी पहली बार टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए दिखेंगे. बिग बैश में धमाल मचाने वाले महली बियर्डमैन, जैक एडवर्ड्स और मैथ्यू रेनशॉ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करेंगे.
Mahli Beardman and Jack Edwards will make their international debuts in the first T20I against Pakistan in Lahore, while Matthew Renshaw will be playing his first T20I #PAKvAUS pic.twitter.com/D7Ivl28OxF
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 29, 2026
जैक एडवर्ड्स ने सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलते हुए इस सीजन कमाल की गेंदबाजी की है. वो बिग बैश में इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में 19 विकेट चटकाए. महली बियर्डमैन ने भी 11 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए थे.
मैथ्यू रेनशॉ की बात करें तो उन्होंने भी बिग बैश के इस सीजन में गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 10 मैचों में 324 रन बटोरे तो वहीं एक ताबड़तोड़ शतक भी जड़ा. इसी दमदार प्रदर्शन के दम पर ही इन तीनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टी20 टीम में जगह मिली है.
नए खिलाड़ियों को मिली तरजीह
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने प्लेइंग 11 में ज्यादातर नए खिलाड़ियों को मौका दिया है और टी20 विश्व कप में स्क्वॉड का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को आराम दिया है. 3 मैचों की सीरीज के सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. सोशल मीडिया पर फैंस ऑस्ट्रेलिया के इस कदम को पाकिस्तान की बेइज्जती से भी जोड़कर देख रहे हैं.
पहले टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, जैक एडवर्ड्स, ज़ेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, माहली बेयरमैन

