T20 World Cup 2026: इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी जिद के चलते इस बार विश्व कप से बाहर हो चुका है और उसकी जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को दे दी है. बांग्लादेश की मांग थी कि आईसीसी उनके सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दें क्योंकि भारत में उनके खिलाड़ियों को सुरक्षा का खतरा है. पाकिस्तान क्रिकेट भी पूरी तरह से इस मुद्दे को लेकर बांग्लादेश के साथ खड़ा था और खुद भी टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की धमकी तक दे चुका था लेकिन अब पाकिस्तान की पोल खुल चुकी है. पाक टीम टी20 विश्व कप में खेलने के लिए तैयार है.
पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान
पाकिस्तान की तरफ से 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने के लिए उतर रही है तो वहीं बाबर आजम भी टीम का हिस्सा हैं. स्क्वॉड का ऐलान होते ही पाकिस्तान का पर्दाफाश हो गया है कि वो बांग्लादेश को बस चढ़ाने के लिए बयानबाजी कर रहा था. अगर पाकिस्तान भी विश्व कप में नहीं खेलने को लेकर विचार कर रहा होता तो अभी 15 खिलाड़ियों वाले स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया जाता. अब इसकी उम्मीद ना के बराबर ही रह गई हैं कि पाक टीम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले.
What Pakistan & PCB have been doing since yesterday is nothing but a mere drama Or one could say, they are taking advantage of the situation !
— CricPal (@AnupPalAgt) January 25, 2026
Just a short while ago, PCB held a press conference & announced their squad for the T20 World Cup 2026, If they truly intended to… pic.twitter.com/O1MwmzyzKe
पाकिस्तान ने छोड़ा बांग्लादेश का साथ
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में विश्व कप खेलने के लिए नहीं आना चाहता था और इसके लिए पाकिस्तान को उसका पूरा समर्थन मिल रहा था. पाकिस्तान ये बात पहले से ही जानता था कि उसके लिए विश्व कप से नाम वापस लेना बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है. अगर पाकिस्तान ऐसा कुछ करने की हिम्मत दिखाता तो आने वाले दिनों में पाक क्रिकेट का वजूद तक खत्म होने की कगार पर होता. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी सामने से कितना भी बांग्लादेश को कुछ भी बोलते रहें लेकिन असल हकीकत तो उन्हें भी पता ही है. अगर ऐसा कुछ होता तो आईसीसी पाक क्रिकेट के ऊपर कड़े एक्शन लेता, जिससे किसी भी देश के साथ सीरीज खेलने के लिए पाक टीम तरस जाती.

