Ranji Trophy 2025-26: भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2025-26 आज पंजाब और सौराष्ट्र की टीम का मैच चल रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल भी खेल रहे हैं. जडेजा सौराष्ट्र की तरफ से तो वहीं गिल पंजाब की तरफ से इस मैच में खेल रहे हैं. टूर्नामेंट में इस राउंड के शुरू होने से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही थी, जिसमें गिल का प्रदर्शन तो ठीक-ठाक रहा था लेकिन रवींद्र जडेजा का फॉर्म सवालों के घेरे में रहा था. ऐसे में रणजी ट्रॉफी के इस राउंड में इस दोनों के ऊपर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं. हालांकि, जडेजा बल्ले से इस मैच की पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं.
🚨 Ravindra Jadeja gone for 7(6) in Ranji trophy
— Sawai96 (@Aspirant_9457) January 22, 2026
Saurashtra 4 down now
सौराष्ट्र के लिए फ्लॉप हुए जडेजा
पंजाब के खिलाफ मैच में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बार फिर से फ्लॉप रहे हैं. सौराष्ट्र के लिए बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा ने इस पारी में 6 गेंदों का सामना करते हुए महज 7 रन बनाए. इस पारी में वो महज 1 चौका ही लगा पाए और जसिंदर सिंह का शिकार बने. इस पारी में सौराष्ट्र को जडेजा से टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो टीम को बीच मझदार में ही छोड़ के चले गए. इस पारी में सौराष्ट्र के लिए जय गोहिल ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए, जिसके दम पर टीम 172 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई. इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया.
वनडे में जडेजा के शर्मनाक आंकड़े
रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए अब वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलते हैं. टेस्ट में तो उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है लेकिन बीते कुछ महीनों में वनडे में उनकी फॉर्म ने सवालिया निशान लगा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था. गेंदबाजी करते हुए उनको 3 मैचों की सीरीज में एक विकेट भी नसीब नहीं हुआ तो वहीं बल्ले से भी फ्लॉप नजर आए. उन्होंने 3 मैचों में महज 43 रन ही बनाए थे. साल 2013 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए वनडे फॉर्मेट में अर्धशतक जड़ा था.

