IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. टीम के एक स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. मिनी ऑक्शन में इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था. क्विंटन डि कॉक ने मिनी ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 1 करोड़ ही रखा था. किसी और टीम ने उनके लिए बोली लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. इस खिलाड़ी ने 12 मैच खेलते हुए 390 रन बनाए हैं. ऐसे में MI के लिए ये बड़ी खुशखबरी नजर आ रही है.
कमाल की लय में 1 करोड़ का खिलाड़ी
क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका फ्रेंचाइजी लीग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 39 की औसत से 390 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148 का रहा है. सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की तरफ से खेलते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान वो छक्के लगाने के मामले में वो टूर्नामेंट में चौथे नंबर पर रहे हैं. उन्होंने 11 पारियों में 23 छक्के जड़े हैं. इसी के साथ उन्हें इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीजन के खिताब से भी नवाजा गया है.
मुंबई इंडियंस के हाथ लगी कमाल की डील
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन कमाल की नजर आ रही है. टीम ने 1 करोड़ रुपये में क्विंटन डी कॉक को मिनी ऑक्शन में खरीदा था. आईपीएल के पिछले सीजन में क्विंटन डी कॉक केकेआर के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनको इस सीजन से पहले रिलीज कर दिया था. डी कॉक अब तक आईपीएल में 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं.आईपीएल में 115 मैच खेलते हुए उन्होंने 30.63 की शानदार औसत से 3309 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो 2 शतक भी लगा चुके हैं.
✅ Champion
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 26, 2026
✅ Player of the Season
Quinton de Kock had a good #SA20 2026 ✨ pic.twitter.com/UZWkOsnwm6

