Rishabh Pant Injury update

EXCLUSIVE: IPL 2026 से पहले LSG के लिए आई बुरी खबर, ऋषभ पंत की इंजरी अपडेट ने बढ़ाई टेंशन

Rishabh Pant Injury Update: आईपीएल 2026 को लेकर फैंस में हर दिन के साथ रोमांच बढ़ता जा रहा है. इसी बीच लखनऊ सुपरजाइंट्स और ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. न्यूज 24 के रिपोर्टर वैभव भोला की रिपोर्ट के अनुसार पंत को टियर 2 की इंजरी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभी उनको क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में समय लग सकता है. 

लखनऊ के लिए बढ़ गई टेंशन

आईपीएल में ऋषभ पंत लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हैं और वो टीम के कप्तान भी हैं. पिछले सीजन में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था, जिसके साफ असर टीम के प्रदर्शन पर भी नजर आ रहा था. इस सीजन से पहले भी उनकी इंजरी थोड़ी गंभीर नजर आ रही है. अगर वो जल्द ही रिकवर नहीं हो पाते हैं तो उनको आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर होना पड़ा सकता है. हालांकि, अभी इस बारे में कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगा. न्यूज 24 को मिली जानकारी के अनुसार उनको रिब इंजरी है और लगभग 15 दिनों में उनका दर्द भी काफी हद तक कम हो जाएगा, जिसके बाद वो अपना रिहैब शुरू कर पाएंगे. 

टी20 विश्व कप का नहीं हैं हिस्सा

ऋषभ पंत टीम इंडिया की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसी के चलते वो टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत के स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनको बतौर बैकअप विकेटकीपर मौका दिया गया था लेकिन पहले वनडे से पहले ही प्रैक्टिस में इंजर्ड होकर वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए. उनका करियर पूरी तरह से इंजरी प्रोन रहा है. एक्सीडेंट के बाद पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था और अब रिब इंजरी ने एक बार फिर क्रिकेटिंग एक्शन से दूर कर दिया है.

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप विवाद में PCB ने फिर दिखाया अपना असली रंग, बांग्लादेश के सपोर्ट में ICC को लिखा लेटर