SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 मुकाबले में भी वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में अफ्रीकी टीम के लिए सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक हीरो बने. उन्होंने महज 49 गेंदों में 115 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को आसान जीत दिलाई. वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 221 रन बनाए. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 17.3 ओवरों में ही ये टारगेट हासिल कर लिया.
A blistering innings! ⚡️
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 29, 2026
Quinton de Kock lights up SuperSport Park with a scintillating display of power hitting. 💥🏟
An unforgettable hundred that earns him Player of the Match honours! 🏅🇿🇦#Unbreakable pic.twitter.com/MC2xYtJsW9
क्विंटन डी कॉक ने जड़ा आतिशी शतक
साउथ अफ्रीका के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में कमाल की पारी खेली. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक शतक जड़ते हुए कैरिबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया. अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 234 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 10 छक्के जड़े. इसी के साथ अब वो साउथ अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में दिग्गज फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है. उनके नाम अब 416 पारियों में 12,113 रन हो गए हैं.
साउथ अफ्रीका ने अपने नाम की सीरीज
साउथ अफ्रीका की टीम ने इस सीरीज के पहले मैच में भी 5 विकेट से जीत हासिल की थी और अब दूसरे मैच में मैच अपने नाम करते ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. 3 मैचों की सीरीज में टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज की टीम के लिए 7 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले ये हार काफी चुभने वाली है. इससे पहले टीम को अफगानिस्तान के हाथों सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. टीम सीरीज के आखिरी मैच में जीत हासिल कर टी20 विश्व कप में उतरना चाहेगी. सीरीज का अगला मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा.

