Sarfaraz Khan Statement: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान इन दिनों घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन करते हुए मुंबई के लिए कमाल की पारियां खेलीं हैं. साल 2024 में वो आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेले थे और इसके बाद से ही लगातार बाहर चल रहे हैं. फिलहाल, टीम इंडिया आने वाले महीनों में कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेल रही है. वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आएगी तब उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है. इसी बीच उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
Sarfaraz Khan revealed what he does after not getting selected in the team..!!🥹
— Danish (@BhttDNSH100) January 28, 2026
"I try to stay in the present. I can't do anything about the past. I don't know what's going to happen tomorrow. All I know is that I'm going to go home, bat at home, spent time with my father,… pic.twitter.com/KEjy2MBDmm
मैं इसको लेकर कुछ नहीं कर सकता- सरफराज
टीम इंडिया में जगह नहीं बन पाने को लेकर सरफराज खान ने बड़ा बयान दिया है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं मौजूदा समय में रहने की कोशिश करता हूं. पास्ट के बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता हूं. मुझे ये भी नहीं पता कि कल क्या होने वाला है. बस मुझे इतना पता है कि मैं घर जा रहा हूं, हां बल्लेबाजी करूंगा और अपने पिता के साथ समय बिताऊंगा. इसके बाद होटल जाकर सोऊंगा और कल मैच खेलने के लिए उतरूंगा. मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मैं बस वही करूंगा जो सालों से करता आ रहा हूं.”
‘मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं’
सरफराज खान एक बार फिर से वापसी करते हुए टीम इंडिया के लिए खेलना चाहता हूं. अभी तक सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए उन्होंने केवल टेस्ट क्रिकेट में ही डेब्यू किया है. वनडे और टी20 में भी टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना चाहते हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी इस प्रतिभा को दिखा भी रहे हैं. अपनी इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि, “मैं अपने व्हाइट बॉल गेम में सुधार करना चाहता हूं, जिसके ऊपर मैं ध्यान दे रहा हूं. मैं अपने भाई मुशीर के साथ काम कर रहा हूं. मुशीर एक दिन टीम इंडिया का कप्तान बनेगा.”

