Shubman Gill on T20 World Cup Snub

T20 World Cup से बाहर होने के बाद खुलकर बोले शुभमन गिल, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले कह डाली दिल की बात

Shubman Gill on T20 World Cup 2026 Snub: टीम इंडिया 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल की पहली सीरीज का आगाज करने जा रही है. सीरीज से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो जर्नलिस्ट ने तीखे सवालों से उनका स्वागत किया. हाल ही में बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड का ऐलान किया गया है, जिसमें शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई, जबकि वो टीम के उपकप्तान थे. इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो वो खुलकर सामने आए. टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए आपको भी बताते हैं. 

विश्व कप 2026 से बाहर होने पर क्या बोले गिल?

शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछे जाने पर कहा, “जी बिल्कुल एक खिलाड़ी के तौर पर आपको ये विश्वास होता है कि अगर आप विश्व कप खेल रहे हो तो आप उसे अपनी टीम के लिए जीतना चाहते हो, अपने देश के लिए जीतना चाहते हो. इसके साथ मैं सिलेक्टर्स के फैसले की इज्जत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि टी20 टीम अपना बेस्ट करे और वो विश्व जीतकर आएं. मेरा विश्वास है कि मैं लाइफ में जहां भी हूं वो मेरी किस्मत में लिखा है. कोई भी मेरे से इसे छीन नहीं सकता है.”

टी20 इंटरनेशनल में नहीं चला बल्ला

शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया है लेकिन टी20 इंटरनेशनल में वो कुछ खास नहीं कर पाए. टी20 टीम में वापसी के बाद उन्होंने 15 पारियों में 291 रन ही बना पाए. इस दौरान उनका औसत महज 24.25 का रहा और स्ट्राइक रेट 137.26 का था. साथ ही इन 15 पारियों में वो एक बार भी अर्धशतक नहीं लगा पाए.

फिलहाल गिल का ध्यान पूरी तरह से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज पर होगा, क्योंकि वो बतौर कप्तान टीम में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वो नहीं खेल पाए थे. कीवी टीम के खिलाफ उनके आंकड़े कमाल के हैं. 

ये भी पढ़िए- WPL 2026: GG के लिए अनुष्का शर्मा का डेब्यू मैच में बड़ा धमाका, 146 के स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन