Joe Root now has most player of the match award in England Cricket History

जो कोई नहीं कर पाया वो जो रूट ने कर दिखाया, बने इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी 

SL vs ENG: इंग्लैंड की टीम इन दिनों लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. इस दौरे पर पहले वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरी मुकाबला कोलंबो में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने जो रूट के दमदार प्रदर्शन से जीत हासिल की. रूट ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. इस बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया.इसी के साथ इस अवॉर्ड को हासिल करते ही डो रूट ने इतिहास रच दिया. इससे पहले इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में ये कमाल कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया था.

जो रूट ने रच दिया इतिहास

जो रूट के इंटरनेशनल करियर में ये 27वां प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब था. इसी के साथ वो इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ये अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के नाम था. उन्होंने अपने करियर में ये उपलब्धि 26 बार हासिल की थी लेकिन अब रूट ने उनके इस सालों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में रूट सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार होते जा रहे हैं. उनके दम पर ही टीम इस सीरीज में वापसी कर पाई है. 

सीरीज में हुई इंग्लैंड की वापसी

इंग्लैंड की टीम इस दौरे पर अपना पहला वनडे मुकाबला हारने के बाद दबाव में नजर आ रही थी. टीम अगर कोलंबो में खेले गए दूसरे मैच में भी हार जाती तो सीधे सीरीज से हाथ धोना पड़ता. हैरी ब्रूक की कप्तानी में जो रूट ने कमाल की पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. टीम ने 5 विकेट रहते हुए लक्ष्य हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस मैच में जीत के साथ ही अब सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. हर किसी की नजरें 27 जनवरी को होने वाले तीसरे वनडे मैच पर रहेंगी. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह करेंगे तीसरे टी20 में वापसी? ऐसी हो सकती है गुवाहाटी में टीम इंडिया की प्लेइंग 11