Sri Lanka vs Pakistan

SL vs PAK 3rd T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सीरीज जीतने उतरेगी पाकिस्तान की टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

Sri Lanka vs Pakistan 3rd T20 Match Live Streaming: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को दांबुला में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. फिलहाल इस सीरीज में पाकिस्तान 1-0 से आगे है.

ऐसे में अब श्रीलंकाई टीम आखिरी टी20 में जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. ऐसे में सभी की नजरें इस निर्णायक मुकाबले पर टिकी होंगी. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 11 जनवरी 2026 (रविवार) को खेला जाएगा. यह मैच दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

SL vs PAK 3rd T20: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा.

SL vs PAK 3rd T20: भारत में कहां देखें लाइव?

भारत में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान तीसरा टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, भारतीय फैंस Sony LIV और FanCode ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. फैंस लॉगिन करके मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देख सकते हैं.

T20 सीरीज के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान का स्क्वॉड

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, ट्रैवीन मैथ्यू, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और दुशमंथा चमीरा.

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान, उस्मान खान, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा और मोहम्मद वसीम जूनियर.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह समेत 4 खिलाड़ी बाहर, पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने