Sophie Molineux set to be named the New Captain of Australia Women's team

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में अब होगा बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिलेगी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी

Women Australia New Captain: महिला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के लिए अभी तक एलिसा हेली कप्तानी करती हुई नजर आ रही थीं लेकिन बीते दिनों ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था. साल 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया था. ऐसे में अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को टीम के लिए नए कप्तान की तलाश है. इसके लिए अब एक नया नाम सामने आ रहा है. सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स को महिला ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान नियुक्त किया जाएगा. 

तीनों फॉर्मेट में मिलेगी मोलिनेक्स को कप्तानी

कोड स्पोर्ट्स की तरफ से सामने आ रही जानकारी के अनुसार सोफी मोलिनेक्स को तीनो फॉर्मेट में कप्तान बनाया जाएगा. टी20 विश्व कप 2026 से पहले ये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में बड़े बदलाव की शुरुआत होगी. 28 साल की मोलिनेक्स ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रही हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 17 वनडे तो वहीं 38 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसी के साथ उन्होंने टीम के लिए 3 टेस्ट मैच भी खेले हैं. गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर मोलिनेक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है.

भारत के खिलाफ एलिसा हेली खेलेंगी आखिरी मैच

एलिसा हेली भारत के खिलाफ सीरीज में फरवरी के महीने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगी. इसके बाद सोफी मोलिनेक्स को कप्तानी सौंपी जाएगी. मोलिनेक्स विमेंस बिग बैश लीग में साल 2021 से मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए कप्तानी कर रही हैं. साल 2024-25 में उनकी कप्तानी में ही टीम ने खिताब भी जीता है. इंग्लैंड में होने वाला टी20 विश्व कप मोलिनेक्स के लिए पहला बड़ा असाइनमेंट होने वाला है. हेली के बाद उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

ये भी पढ़िए- T20 World Cup से पहले कितने वार्म अप मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहां देखें पूरा शेड्यूल