T20 World Cup 2026 ICC is all set to meet face to face with Bangladesh

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम के भारत में खेलने पर फैसला जल्द, इस शहर में होगी अंतिम मीटिंग !

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट में घमासान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब महज कुछ दिनों का समय ही बचा है लेकिन अभी तक भारत और बांग्लादेश के बीच का विवाद खत्म नहीं हो पाया है. बांग्लादेश अभी भी टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत आने को तैयार नजर नहीं आ रहा है. बांग्लादेश की लगातार मांग है कि उनका शेड्यूल पूरी तरह से बदला जाए और उनके वेन्यू को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए. इसको लेकर आईसीसी कोई बीच का रास्ता निकालना चाहता है और इससे लिए अब ऑफिशियल BCB से बात करने के लिए ढाका आ रहे हैं. 

बांग्लादेश नहीं मान रहा आईसीसी की बात!

आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद भारत और बांग्लादेश क्रिकेट में विवाद खड़ा हो गया था. इसके बाद बांग्लादेश ने टी20 विश्व के लिए बारत आने से इनकार कर दिया और अभी भी अपनी उसी जिद पर अड़ा हुआ है. स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने गुरुवार को साफ किया बांग्लादेश इस मामले में किसी तरह से झुकने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा, अमीनुल इस्लाम ने मुझे जानकारी दी है कि आईसीसी की टीम इस बारे में बात करने के लिए बांग्लादेश आ रही है. हम अपनी बात पर अभी भी खड़े हुए हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं होगा. हम विश्व कप खेलना चाहते हैं लेकिन श्रीलंका में. मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा करना नामुमकिन नहीं है. 

अभी तक नहीं निकल पाया कोई हल

बांग्लादेश के साथ बातचीत करने के बाद साफ हो चुका है कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता है. रिलीज में बताया गया है कि, “बोर्ड की स्थिति अभी भी नहीं बदली है. इस बारे में बातचीत जारी रहेगी क्योंकि ये खिलाड़ियों और स्टाफ  की सुरक्षा की बात है.” ऐसे में आईसीसी का बांग्लादेश का दौरा काफी अहम हो जाता है. देखना काफी अहम होगा कि ये दौरा दोनों देशों की मध्यस्थता के लिए कितना कारगर साबित होगा. 

ये भी पढ़िए- 16 पारी में एक हजार से ज्यादा रन, विदर्भ के इस खिलाड़ी ने बना डाला ये धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड