T20 World Cup 2026 warm up matches schedule

T20 World Cup से पहले कितने वार्म अप मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहां देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी 20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सभी टीमें इसको लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं. बांग्लादेश के साथ होने वाले विवाद के चलते विश्व कप के वार्म के मैचों के शेड्यूल को जारी करने में थोड़ा समय जरूर लगा लेकिन अब ये सामने आ चुका है. आईसीसी की तरफ से वार्म अप मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी सभी टीमें विश्व कप की शुरुआत से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगी. भारत की 2 टीमें वार्म अप मैचों में खेलने उतरेंगी.

इंडिया ए की टीम भी खेलने उतरेगी मैच

टी20 विश्व कप 2026 के वार्म अप मैचों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इंडिया ए की टीम इसमें 2 वार्म अप मैच खेलने के लिए उतरेगी. बीसीसीआई की तरफ से अभी तक इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है. इंडिया ए की टीम अपना मैच नवी मुंबई में यूएसए के खिलाफ खेलेगी तो वहीं दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 6 फरवरी को खेलने के लिए उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया भी एक वार्म अप मैच खेलेगी जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेला जाएगा.

7 फरवरी को होगा टीम का पहला मुकाबला

टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मैच से करेगी. भारत को पाकिस्तान, यूएसए और नामीबिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर 8 राउंड में प्रवेश करेंगी और इसके बाद सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल का मैच खेला जाएगा. 

यहां देखें वार्म अप मैचों का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचवेन्‍यूसमय (IST)
2 फरवरीअफगानिस्‍तान vs स्‍कॉटलैंडबेंगलुरु3:00 PM
2 फरवरीइंडिया ए vs यूएसएनवी मुंबई5:00 PM
2 फरवरीकनाडा vs इटलीचेन्‍नई7:00 PM
3 फरवरीश्रीलंका ए vs ओमानकोलंबो1:00 PM
3 फरवरीनीदरलैंड vs जिम्‍बाब्‍वेकोलंबो3:00 PM
3 फरवरीनेपाल vs यूएईचेन्‍नई5:00 PM
4 फरवरीनामीबिया vs स्‍कॉटलैंडबेंगलुरु1:00 PM
4 फरवरीअफगानिस्‍तान vs वेस्‍टइंडीजबेंगलुरु3:00 PM
4 फरवरीआयरलैंड vs पाकिस्‍तानकोलंबो5:00 PM
4 फरवरीभारत vs साउथ अफ्रीकानवी मुंबई7:00 PM
5 फरवरीओमान vs जिम्‍बाब्‍वेकोलंबो1:00 PM
5 फरवरीकनाडा vs नेपालचेन्‍नई3:00 PM
5 फरवरीन्‍यूजीलैंड vs यूएसएनवी मुंबई5:00 PM
6 फरवरीइटली vs यूएईचेन्‍नई3:00 PM
6 फरवरीइंडिया ए vs नामीबियाबेंगलुरु5:00 PM

ये भी पढ़िए- संजू सैमसन को भुगतना पड़ा खराब फॉर्म का खामियाजा, ICC रैंकिंग में अब टॉप 50 से भी हुए बाहर