Team India played 40 matches after last T20 World Cup but only 4 times all out

भारत के ऐसे गजब आंकड़े देख हर टीम ने पकड़ लिया ‘माथा’, T20 विश्व कप 2026 लगेगी गेंदबाजों की क्लास!

Team India: टीम इंडिया ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. रोहित शर्मा के लिए टी20 टीम इंडिया के लिए वो आखिरी मुकाबला था और इसके बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम इंडिया का कप्तान बना दिया गया था. उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने एक भी सीरीज नहीं हारी है. भारतीय बल्लेबाजों ने एक ऐसा कमाल का रिकॉर्ड बनाया है जो कि बाकी टीमों के लिए काफी डराने वाला है. इसी के चलते क्रिकेट एक्सपर्ट टीम इंडिया को इस बार विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. आइए आपको भी बताते हैं टीम इंडिया के इन आंकड़ों के बारे में…

बल्लेबाजों ने कायम किया विश्व क्रिकेट में दबदबा

टीम इंडिया के बल्लेबाज लगातार धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम चाहे पहले बल्लेबाजी करे या बाद में सभी बल्लेबाज बेखौफ अंदाज में गेंदबाजों की कुटाई कर रहे हैं. इस बात का जीता जागता उदाहरण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी देखने को मिल रहा है. अभिषेक शर्मा से लेकर शिवम दुबे तक हर कोई अपने पूरे रंग में नजर आ रहा है. ऐसे में टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय बल्लेबाजों के सामने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगनी तय ही है. अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज में 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया तो वहीं शिवम दुबे ने भी अगले ही मैच में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. 

टीम इंडिया ने बनाया बेहतरीन रिकॉर्ड

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक कमाल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम साल 2024 में खेले गए विश्व कप फाइनल के बाद से 40 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी है. इस दौरान केवल 4 बार ही टीम इंडिया ऑल आउट हुई है. 3 बार टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑल आउट हुई है तो वहीं 1 बार शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ऑल आउट हुई थी. वाइजैग में खेले गए मैच में टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए 175 रनों पर ऑल आउट हुई थी. 

ये भी पढ़िए- श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिल पा रही टी20 प्लेइंग 11 में जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा