U19 World Cup 2026: क्रिकेट जगत के फैंस के लिए 15 जनवरी से अंडर 19 विश्व का रोमांच शुरू होने जा रहा है. टीम इंडिया टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलने जा रही है. यूएसए के खिलाफ भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी. टूर्नामेंट में इस बार परे क्रिकेट जगत की नजरें 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. टीम इंडिया इससे पहले 2 वॉर्म मैच भी खेल चुकी है. पहले वॉर्म अप मैच में टीम को स्कॉटलैंड के सामने जीत मिली थी लेकिन इंग्लैंड के सामने टीम को हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया को टूर्नामेंट में ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें यूएसए, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम भी हैं.
The next wave of USA cricket arrives at the #U19WorldCup 👊
— ICC (@ICC) January 12, 2026
Catch every moment from January 15 🗓️
Pic 1. Utkarsh Srivastava (C)
Pic 2. Amrinder Gill
Pic 3. Sahir Bhatia
Pic 4. Adit Kappa pic.twitter.com/cKbrzh51bm
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया
जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित हो रहे अंडर 19 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया इस बार आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेल रही है. म्हात्रे काफी लंबे समय से टीम के कप्तान हैं और उनकी लीडरशिप में टीम बेहतरीन खेल रही है. हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में जीत हासिल करते हुए अपनी तैयारियों को पुख्ता किया था.
वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सबकी नजरें
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी पर इस विश्व कप में हर किसी की नजरें रहेंगी. उनके पास इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी कर बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा. साल 2025 में वैभव का फॉर्म बेहद ही कमाल का रहा था. साल 2026 का आगाज भी उन्होंने उसी तरह खास अंदाज में कर लिया है. यूएसए जैसी कमजोर टीम के सामने उनके पास विश्व कप की तूफानी शुरुआत करने का मौका होगा.
कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया के सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 1 बजे से होगी और इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आमने-सामने होंगे. टूर्नामेंट के लाइव प्रसारण के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं ऐसे में टीवी पर दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. इसके अलावा अगर आप मोबाइल पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार एप पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट होगा.
अंडर 19 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेंद्रन, मोहम्मद एनान, एरन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी

