U19 World Cup 2026 PAK vs ENG

U19 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान करेगा अपने अभियान का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

U19 World Cup 2026: 15 जनवरी से अंडर 19 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेला. टीम ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की. भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान 16 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगा. दोनों ही टीमों के लिए ये मैच खास होगा और कांटे का मैच देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में फरहान यूसुफ की कप्तानी में उतर रही है तो वहीं इंग्लैंड की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रीव के हाथों में होगी. इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. भारत के खिलाफ हुए र्म अप मैच में भी टीम ने जीत हासिल की थी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा, साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी. 

PAK U19 vs ENG U19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

अंडर 19 विश्व कप का आयोजन इस बार जिम्बाब्वे और नामीबिया में हो रहा है. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच का ये मुकाबला हरारे के टकाशिंहा स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. अंडर 19 विश्व कप के सभी मैचों के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर इस मैच को लाइव स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जाएगा तो वहीं मोबाइल के लिए जियो हॉस्टार ऐप होना जरूरी होगा.

जीत से करना चाहेंगी आगाज दोनों टीमें

पाकिस्तान और इंग्लैंड को ग्रुप बी में रखा गया है. इन दोनों के अलावा स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे की टीमों को ग्रुप बी में जगह मिली है. ये मुकाबला ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला भी हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर अपनी तैयारियों को साबित करने के लिए उतरेगी. देखना दिलचस्प होगा की कौन सी टीम बाजी मार पाती है. 

यहां देखें दोनों टीमों के फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड अंडर19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, फरहान अहमद, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, मैनी लम्सडेन, ल्यूक हैंड्स, राल्फी अल्बर्ट, इसाक मोहम्मद, जेम्स मिंटो, एलेक्स ग्रीन, सेबेस्टियन मॉर्गन

पाकिस्तान U19 टीम: समीर मिन्हास, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, हमजा जहूर, अली रजा, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, उमर जैब, मोमिन कमर, अली हसन बलूच, दानियाल अली खान

ये भी पढ़िए- WPL 2026: पिछले मैच में रिटायर्ड आउट, इस मैच में धुआंधार बल्लेबाजी, 24 घंटे में जीरो से हीरो बनी ये खिलाड़ी