India vs New Zealand, U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शनिवार, 24 जनवरी को बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जो इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.
भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपने शुरुआती दो मुकाबलों में लगातार शानदार जीत हासिल की है. USA और बांग्लादेश को रौंदने के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो चलिए मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.
भारत और न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा है भारी?
भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 15 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 15 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 3 मैच अपने नाम कर सकी है. आंकड़ों के हिसाब से न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आता है.
भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड ने अभी तक इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं की है और उसके शुरुआती दो मैच बारिश के भेंट चढ़ गए हैं. ऐसें कीवी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में जीत का स्वाद चखना चाहेगी.
- कुल मैच – 18
- भारत – 15
- न्यूजीलैंड – 3
कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला 24 जनवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी
14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इन दिनों खूब आग उगल रहा है. वैभव ने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 67 गेंदों पर 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे. इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में एक शानदार शतक जड़ा था और 127 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. ऐसे में अब फैंस को उनसे न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
🚨 14 YEAR OLD VAIBHAV SURYAVANSHI SHOW 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) January 17, 2026
– Vaibhav Suryavanshi smashed 30 ball 50* against Bangladesh U19 in ICC U19 World Cup 2026 🔥
– This is the fastest fifty of U19 WC 2026. He smashed 6 fours and 3 sixes till now 👏🏻
– What's your take 🤔 pic.twitter.com/iA3cSD6mqn
IND U19 vs NZ U19: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगलिया, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल.
न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम: टॉम जोन्स (कप्तान), मार्को विलियम एल्पे, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, मेसन क्लार्क, जैकब कॉटर, आर्यन मान, ब्रैंडन मात्ज़ोपौलोस, फ्लिन मोरे, स्नेहित रेड्डी देवीरेड्डी, कैलम सैमसन.

