U19 World Cup 2026 Team India

U19 World Cup 2026: सुपर 6 का पहला मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन?

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया अंडर 19 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही जीत हासिल करते हुए सुपर 6 में प्रवेश किया है. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच ये मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में खेला जाएगा. ये मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाएगा. अभी तक टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे कमाल के रंग में नजर आए हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भी हर किसी की नजरें इन दोनों खिलाड़ियों पर रहेंगी. ऐसे में आइए बताते हैं कि फैंस इस मैच का लुत्फ कब और कहां देख पाएंगे.

IND U19 vs ZIM U19 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मुकाबले की पहली गेंद 1 बजे फेंकी जाएगी. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान 12 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे. इस टूर्नामेंट के लाइव टेलीकास्ट करने की जिम्मेदारी स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में इस मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स का रिचार्ज कराना होगा. इसके अलावा अगर मोबाइल और टीवी पर इसका लाइव प्रसारण जियो हॉस्टार ऐप पर होगा. 

सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया की टीम का इस टूर्नामेंट में अब अगला टारगेट सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगा. इस मैच में जीत हासिल करते हुए टीम सुपर 6 के ग्रुप में अपनी स्थिति को मजबूत करेगी. फिलहाल टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है और इस मैच में जीत दर्ज करने पर टीम पहले स्थान पर पहुंच जाएगी. टीम इंडिया का सुपर 6 में अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 1 फरवरी को होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), एरॉन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान. 

जिम्बाब्वे: नैथेनियल ह्लाबंगना, कुपाकवाशे मुरादजी (विकेट कीपर), कियान ब्लिगनॉट, ध्रुव पटेल, सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (कप्तान), ब्रैंडन सेनजेरे, माइकल ब्लिगनॉट, लीरॉय चिवौला, टाटेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई, शेल्टन माजवितोरेरा. 

ये भी पढ़िए- WPL इतिहास में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं नेट साइवर ब्रंट, शतक ठोक रच डाला इतिहास