U19 World Cup 2026: टीम इंडिया अंडर 19 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आगे की तरफ बढ़ रही है. टीम टूर्नामेंट का अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरी है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में लगातार 3 मैचों में जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतर रही है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे. ये देख हर कोई हैरान रह गया कि आखिर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस मैच के लिए ऐसा क्यों किया. आइए आपको भी बताते हैं इसके पीछे की खास वजह
24 BALL FIFTY BY VAIBHAV SURYAVANSHI IN THE U19 WORLD CUP. pic.twitter.com/Ah9ueodN2B
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 27, 2026
काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी टीम इंडिया?
बीसीसीआई के पूर्व प्रेसिडेंट आई.एस. बिंद्रा का नई दिल्ली में निधन हो गया. ऐसे में अंडर 19 टीम इंडिया के खिलाड़ी उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे. साल 1993 से लेकर 1996 तक बिंद्रा बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने 1978 से लेकर 2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम किया. इसके अलावा वो आईसीसी में भी प्रिंसिपल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुके हैं.
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने महज 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. इस पारी में वो 173 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंदु ने भी बेहतरीन अर्धशतक जड़े हैं. टीम इंडिया के लिए ये सुपर 6 राउंड का पहला मुकाबला है और इस जीत के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच जाएगी.

