USA Cricket Team

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के लिए डेब्यू करेगा मुंबई का खिलाड़ी, गुजरात में जन्मा प्लेयर संभालेगा कमान

USA Squad For T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड ऐलान हो गया है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक का सफर तय करने वाली USA की टीम ने भी आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.

यूएसए ने इस वर्ल्ड कप टीम की कमान भारतीय मूल के खिलाड़ी और गुजरात में जन्म लेने वाले मोनांक पटेल को सौंपी है. इसके अलावा, भारतीय घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेल चुके शुभम रंजने को भी इस टीम में शामिल किया गया है.

मोनांक पटेल संभालेंगे USA टीम की कमान

USA ने 30 जनवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. इसमें 10 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी यूएई टीम का हिस्सा थे. टीम की कमान मोनांक पटेल को सौंपी गई है, जिनका जन्म गुजरात में हुआ था. वहीं, मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में खेल चुके शुभम रंजाने को भी इस टीम में जगह दी गई है. शुभम यूएसए की ओर से वनडे फॉर्मेट में खेल चुके हैं और अब उन्हें टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

इसके अलावा, यूएसए ने मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयसूर्या को पहली बार अपने स्क्वॉड में शामिल किया है. वहीं, सबकी नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस और तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर पर रहेगी, जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख पलट सकते हैं. गोस ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के लिए कुल 219 रन बनाए थे, जबकि सौरभ ने कुल 6 विकेट हासिल किए थे.

टीम इंडिया से होगा पहला मुकाबला

USA की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को तैयार है. साल 2024 में इस टीम ने 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया था. USA की टीम 7 फरवरी को मुंबई में भारत के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद 10 फरवरी को टीम का सामना पाकिस्तान से होगा और फिर 13 फरवरी को टीम नीदरलैंड से भिड़ेगी. वहीं, 15 फरवरी को उसका सामना नामीबिया से होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए USA का स्क्वॉड

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवालकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए UAE ने किया टीम का ऐलान, 31 साल के दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी कमान