Vaibhav Suryavanshi and Babar Azam

वैभव सूर्यवंशी ने बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया चकनाचूर, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi Break Babar Azam Record: 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वह अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वैभव ने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने न सिर्फ अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को सीरीज जिताई, बल्कि पूरी सीरीज में बल्ले से तहलका भी मचाया.

वैभव इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 3 वनडे मैचों में कुल 206 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही वैभव ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 127 रनों की धमाकेदार पारी खेली और भारत को बड़ी जीत दिलाई. इस पारी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाजा बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया. दरअसल, बाबर ने अंडर-19 यूथ वनडे में 15 साल की उम्र से पहले दो शतक लगाए थे और वो इस उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे.

लेकिन जैसे ही वैभव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाया, उन्होंने ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. अब वैभव 15 साल की उम्र से पहले अंडर-19 यूथ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव अंडर-19 यूथ वनडे क्रिकेट में अब तक 3 शतक लगा चुके हैं और वह ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और यूएई के खिलाफ शतक लगाया है.

अंडर-19 यूथ वनडे में वैभव के शतक

इंग्लैंड के खिलाफ – 143 रन
यूएई अंडर-19 के खिलाफ – 171 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ – 127 रन

ये भी पढ़ें- T20 World Cup में विराट कोहली का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिसे आज तक नहीं तोड़ पाया कोई खिलाड़ी