Vaibhav Suryavanshi

U19 World Cup 2026: बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब और कहां देखे पाएंगे LIVE

U19 World Cup 2026, Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार जीत के साथ किया है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए को 6 विकेट से हराया. हालांकि, पहले मैच में 14 साल के स्टर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.

वैभव इसकी भरपाई दूसरे मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से करना चाहेंगे और फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

बांग्लादेश से होगा भारत का दूसरा मुकाबला

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में यूएसए को 6 विकेट से हराया था. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम सिर्फ 107 रन ही ऑलआउट हो गई. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी के दौरान बारिश ने खलल डाला और मैच रोकना पड़ा. बाद में भारत को 37 ओवर में 96 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 17.2 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया.

वहीं, अब भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले बांग्लादेश से भिड़ेगी. यह मैच शनिवार, 17 जनवरी को जिम्बाब्वे के बुलावेयो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह भारत का दूसरा मैच होगा, जबकि बांग्लादेश की टीम इस मैच से अपना अभियान शुरू करेगी. भारतीय टीम भले ही मजबूत नजर आ रही हो, लेकिन बांग्लादेश की अंडर-19 टीम भी कम नहीं है, ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 12:30 बजे टॉस होगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर होगा. वहीं, फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

IND U19 vs BAN U19: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, उधव मोहन, मोहम्मद एनान.

बांग्लादेश U19 टीम: जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजन होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन, शहरयार अहमद.

ये भी पढ़ें- BBL में बाबर आजम की घनघोर बेइज्जती! स्टीव स्मिथ के इस हरकत पर आगबबूला हुआ पाकिस्तानी स्टार, देखें VIDEO