Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy 2025-26: क्वार्टर फाइनल के लिए 8 टीमें पक्की, 12 जनवरी से शुरू होंगे मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Quarter Final Full Schedule: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का लीग स्टेज अब खत्म हो चुका है और क्वार्टर फाइनल के लिए 8 टीमें तय हो गई हैं. इस बार कुल 32 टीमें विजय हजारे ट्रॉफी के एलिट टूर्नामेंट में उतरी थी, जिन्हें 8-8 के चार ग्रुप में बांटा गया था. लीग स्टेज में 7 राउंड के मुकाबलों के चारों एलीट ग्रुप की टॉप 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं और अब अंतिम 8 का पूरा शेड्यूल भी फाइनल हो गया है. तो चलिए जानते हैं कब, कौन सी टीमें किससे भिड़ेंगी?

VHT 2025-26 क्वार्टर फाइनल के लिए 8 टीमें पक्की तय

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए से कर्नाटक और मध्यप्रदेश ने जगह बनाई है. इस ग्रुप में कर्नाटक 7 मैचों में 6 जीतकर टॉप पर रही, जबकि मध्यप्रदेश ने 7 में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम 8 में पहुंची है. वहीं, ग्रुप बी से उत्तर प्रदेश ने सभी 7 मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में एंट्री की है. जबकि विदर्भ ने 7 में से 5 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम 8 के लिए क्वालिफाई किया है.

इसके अलावा, ग्रुप सी से पंजाब ने 7 में से 6 मैच जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि मुंबई ने 7 में से 5 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया है. वहीं, ग्रुप डी से दिल्ली और सौराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. दिल्ली ने 7 में से 6 मैच जीते, जबकि सौराष्ट्र ने 7 में से 5 मैच अपने नाम किए. अब ये सभी 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे से टकराने के लिए तैयार हैं.

कब और किससे होगी भिड़ंत?

12 जनवरी से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में कुल चार मुकाबले होंगे और हर दिन दो मैच खेले जाएंगे. पहला क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला कर्नाटक और मुंबई के बीच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेला जाएगा. इसी दिन दूसरे क्‍वार्टर फाइनल में उत्‍तर प्रदेश और सौराष्‍ट्र की टीमें बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में आमने-सामने होंगी.

इसके बाद 13 जनवरी को तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब का सामना मध्य प्रदेश से होगा. यह भिड़ंत बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में होगी. इसी दिन चौथे क्‍वार्टर फाइनल में दिल्‍ली की टक्कर विदर्भ की टीम से होगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबर 9 बजे से शुरू होगी और इन चारों मुकाबलों में जबरदस्त टक्कर और रोमांच देखने को मिलने वाला है.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल

क्वार्टर फाइनलमुकाबलातारीखसमय (IST)
पहलाकर्नाटक बनाम मुंबई12 जनवरी 2026सुबह 9:00 बजे
दूसराउत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र12 जनवरी 2026सुबह 9:00 बजे
तीसरादिल्ली बनाम विदर्भ13 जनवरी 2026सुबह 9:00 बजे
चौथापंजाब बनाम मध्य प्रदेश13 जनवरी 2026सुबह 9:00 बजे

ये भी पढ़ें- तमीम इकबाल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिखाया आईना, भारत से पंगा लेने पर दी कड़ी चेतावनी