Virat Kohli and Rohit Sharma are likely to shift in Grade B

विराट कोहली और रोहित शर्मा का होगा डिमोशन! सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़े बदलाव के मूड में BCCI

BCCI Central Contract: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इसी बीच टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन होने वाला है. उन्हें नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सीधे तौर पर ए+ से सीधे बी ग्रेड में भेज दिया जाएगा. दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट लेने बाद अब टीम इंडिया के लिए केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं.

क्यों होगा विराट-रोहित का डिमोशन?

विराट कोहली और रोहित शर्मा के ताजा फॉर्म को देखते हुए फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों का डिमोशन आखिरी क्यों करेगी. ये दोनों खिलाड़ी केवल एक ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं. आखिरी बार जब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान हुआ था तब ये दोनों भारत के लिए टेस्ट और वनडे खेलते थे, जिसके चलते इन्हें ए+ ग्रेड में जगह मिली थी. 

कमाल की फॉर्म में रोहित-विराट

टीम इंडिया को भले ही पहले ऑस्ट्रेलिया और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस दोनों ही सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे तो वहीं कीवी टीम के खिलाफ विराट का बल्ला जमकर गरजता हुआ दिखा. आईसीसी की वनडे रैंकिंग में विराट नंबर 1 के बल्लेबाज हैं तो वहीं रोहित नंबर 3 पर बने हुए हैं.

शुभमन गिल को मिल सकता है प्रमोशन

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोशन हो सकता है. फिलहाल, वो ग्रेड ए में हैं और अब उनको ग्रेड ए+ में प्रमोट किया जा सकता है. बीते साल में शुभमन ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं लेकिन हाल ही में टी20 विश्व कप की टीम में उनको जगह नहीं मिल पाई. इस बार कॉन्ट्रैक्ट में कई खिलाड़ियों की छुट्टी भी हो सकती है. ऐसे में नए कॉन्ट्रैक्ट के ऊपर हर किसी की नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ी टेंशन, धाकड़ फिनिशर हुआ चोटिल