Virat Kohli becomes the rank 1 batsman in ODI ICC batsman ranking

ICC ODI Rankings में फिर ‘बादशाह’ बने विराट कोहली, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ हासिल किया नंबर 1 का ताज

ICC ODI Rankings: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल की फॉर्म दिखा रहे हैं. इसका सीधा फायदा अब उन्हें आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी की रैंकिंग में हुआ है. हर किसी को पीछे छोड़ते हुए विराट अब नंबर 1 वनडे बल्लेबाजी बन गए हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है वो इससे पहले भी काफी लंबे समय तक वनडे में नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज रह चुके हैं. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में दर्शनीय बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की पारी खेली थी. इस रैंकिंग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है.

विराट कोहली को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम

विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अब महज वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहले 2 मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने जो ट्रैक पकड़ा वो आज भी उसी पर दौड़ रहे हैं. टीम कोई भी हो वनडे इंटरनेशनल में उनका बल्ला रन बनाना जानता है. इस बात को उन्होंने पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ साबित किया और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्होंने कमाल की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के सामने सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 302 रन बनाए थे और वो प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. आईसीसी ने उनके इस शानदार प्रदर्शन के इनाम के रूप में नंबर 1 खिलाड़ी बना दिया है. अब वो 785 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज हो चुके हैं. 

रोहित को हुआ 2 पायदान का नुकसान

37 साल के हो चुके विराट कोहली साल 2015 में पहली बार नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने थे. अपने करियर के अंतिम पड़ाव में भी वो खुद को साबित कर रहे हैं. रोहित शर्मा को इस बार की आईसीसी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है. वो अब 2 पायदान नीचे खिसक कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल विराट से एक रेटिंग कम 784 के साथ दूसरे नंबर पर हैं. टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज टॉप 11 की रैंकिंग में शामिल हैं. विराट-रोहित के बाद पांचवें नंबर पर शुभमन गिल, 10वें नंबर पर श्रेयस अय्यर और 11 वें नंबर पर के एल राहुल बने हुए हैं. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका