Virat Kohli fan slapped by security officials after breaching security

विराट कोहली के मना करने पर नहीं मानी सिक्योरिटी, सुरक्षा तोड़ने वाले फैन को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. डेरिल मिचेल की शानदार पारी के दम पर कीवी टीम ने इस मैच में 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस मैच के दौरान जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी तो सिक्योरिटी को तोड़ते हुए एक फैन मैदान में गुस गया. फैन सीधा विराट कोहली के पास पहुंचा और उन्हें गले लगा लिया. फैन को अचानक अपने पास देख पहले कोहली थोड़े हैरान रह गए और बाद में उन्होंने उसे मैच ऑफिशियल के हवाले कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सिक्योरिटी से विराट ने की ना मारने की अपील

जब ये फैन विराट कोहली के पास पहुंचा सिक्योरिटी पूरी तरह से एक्टिव हो गई और उसे पकड़ने के लिए दौड़ते हुए मैदान में पहुंची. जब सिक्योरिटी फैन को पकड़ रही थी तो विराट ने इशारों ही इशारों में उनसे फैन के साथ सख्ती न करने की मांग की लेकिन सिक्योरिटी ने उनकी बात नहीं मानी. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि जैसे ही फैन को मैदान से बाहर ले जाया गया सिक्योरिटी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

राजकोट में नहीं चला विराट कोहली का बल्ला

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं. मैदान कोई भी हो उनके बल्ले से रनों का अंबार लगा रहा है. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वो राजकोट वनडे में भी धुआंधार बल्लेबाजी कर स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे दर्शकों का दिन बना देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. पहले वनडे में 93 रनों की पारी खेलने के बाद वो राजकोट में हुए दूसरे वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए, जिसके चलते टीम इंडिया को मैच में हार का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़िए- बांग्लादेश क्रिकेट में मचा घमासान, BCB डायरेक्टर को मिला अल्टीमेटम, खिलाड़ियों ने दी खुली धमकी