Virat Kohli Instagram account is now active

डीएक्टिवेट या ग्लिच…इंस्टाग्राम पर वापस लौटा विराट कोहली का अकाउंट, फैंस में मची हलचल

Virat Kohli Instagram account: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार को अचानक गायब हो गया. फैंस उनके प्रोफाइल को देख नहीं पा रहे थे, जिससे तमाम अटकलों का बाजार गर्म होने लगा. किसी के मन में सवाल उठा कि क्या विराट ने अपना इंस्टा अकाउंट डिलीट कर दिया है तो वहीं कुछ लोग इंंस्टा ग्लिच की बात करते हुए नजर आए. इसी बीच आनन-फानन में फैंस विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा से भी इस बार में सोशल  मीडिया पर सवाल करते हुए नजर आए. खैर इस बात का खुलासा तो अभी नहीं हो पाया है कि कोहली को इंस्टाग्राम अकाउंट गायब कहां और कैसे हुआ था लेकिन अब वो वापस एक्टिव नजर आ रहा है, जिससे दुनियाभर के उनके तमाम फैंस ने राहत की सांस ली है. 

विराट के 274 मिलियन फॉलोअर्स 

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर एक जानी मानी हस्ती हैं और उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है. इंस्टाग्राम पर उनके 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं. भारत में वो सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली हस्ती हैं. दुनियाभर में फैंस उनके एक-एक पोस्ट के लिए इंतजार करते हैं. विराट की पोस्ट पर मिलियन में लाइक आने के लिए महज कुछ मिनट ही लगते हैं. ऐसे में उनका आकाउंट डीएक्टिवेट होने पर फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे. विराट अब बहुत कम समय ही सोशल मीडिया पर बिताते हैं.

बल्ले से कमाल की फॉर्म में हैं विराट कोहली

विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. आखिरी बार वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. इस सीरीज में वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. इस सीरीज के बाद अब वो वापस लंदन जा चुके हैं और आईपीएल खेलने के लिए भारत आएंगे. आईपीएल में एक बार फिर से आरसीबी के लिए रंग जमाते हुए नजर आएंगे. आरसीबी ने पिछले सीजन में लंबा इंतजार खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया था. 

ये भी पढ़िए- WPL 2026: ग्रेस हैरिस-स्मृति मंधाना के तूफान में उड़ी यूपी वॉरियर्स, RCB ने धमाकेदार जीत के साथ कटाया फाइनल का टिकट