Washington Sundar running out of time to get fit for T20 World Cup 2026

T20 World Cup से पहले गहरे संकट में टीम इंडिया, स्टार ऑलराउंडर पर लटक रही बाहर होने की तलवार

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले 3 टी20 मैचों में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन 7 फरवरी से शुरू हो रहा टी20 विश्व कप होगा. इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया मुश्किलों में नजर आ रही है. टीम के स्टार ऑलराउंडर इंजरी के चलते इस पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं तो वहीं विश्व कप में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार अभी उनको इंजरी से रिकवर होने के लिए कम से कम 2 हफ्तों का समय और लगेगा.

विश्व कप से हो सकते हैं बाहर

वॉशिंगटन सुंदर टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी वो टीम को मैच जिताते हैं. अगर वो समय से ठीक नहीं हो पाते हैं तो उनको विश्व कप से बाहर होना पड़ा सकता है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “उनको अभी ठीक होने के लिए 2 हफ्तो का समय और लगेगा. मेडिकल टीम ने उनको 2 हफ्ते आराम करने की सलाह दी है. सीनियर सिलेक्शन कमेटी और टीम मैनेजमेंट को अब इस बात पर फैसला करना है के वो सुंदर के साथ ही विश्व कप में उतरेंगे या किसी और खिलाड़ी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा.”

वनडे सीरीज में लगी थी सुंदर को चोट

वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में इंजर्ड हो गए थे. बीसीसीआई की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बाएं तरफ रिब इंजरी हुई है. उस मैच में वो पारी के बीच में ही मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे और फील्डिंग के लिए दोबारा नहीं लौटे थे. इसके बाद वो जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करने के लिए जरूर उतरे लेकिन दर्द उनके ऊपर हावी नजर आ रहा था. ऐसे में अगर वो विश्व कप से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो रवि बिश्नोई को उनकी जगह स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: अभिषेक-सूर्या ने बल्ले से मचाई तबाही, भारत ने सिर्फ 10 ओवर में धमाकेदार जीत के साथ किया सीरीज पर कब्जा