Washington Sundar Injury

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद अब T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होगा ये स्टार ऑलराउंडर? इंजरी ने खड़े किए सवाल

IND vs  NZ: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंजरी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं. सीरीज के पहले वनडे मैच में उनको गेंदबाजी करते हुए चोट लगी थी. इसके बाद पहले वो वनडे सीरीज से बाहर हुए और हाल ही में पीटीआई के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार वो टी20 सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं. साइड स्ट्रेन की इंजरी उनके लिए बड़ी परेशानी का सबब भी बन सकती है. फिलहाल तो उनके टी20 विश्व कप में खेलना पर भी सस्पेंस बना हुआ है. अगर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के समय में रिकवर नहीं कर पाते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित होगा.

सुंदर के पास रिकवरी का कितना समय?

वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. वो गेंद और बल्ले के साथ टीम के लिए लगातार अच्छा काम करते आ रहे हैं लेकिन फिलहाल उनकी इंजरी से फैंस की धड़कनें बढ़ रही हैं. अगर वो तय समय सीमा के भीतर रिकवर नहीं हो पाते हैं तो उन्हें टी20 विश्व कप से भी बाहर होना पड़ सकता है. फिलहाल वो वनडे सीरीज के बाद होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं. बीसीसीआई उनको लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती.

वॉशिंगटन सुंदर का टी20 में प्रदर्शन

वॉशिंगटन सुंदर के इंजर्ड होने के बाद टीम इंडिया ने आयुष बदोनी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ स्क्वॉड में शामिल किया है. हालांकि, उन्हें दूसरे वनडे मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के स्क्वॉड में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है. वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए 58 टी 20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वो 51 विकेट हासिल कर चुके हैं तो वहीं बल्लेबाजी करते हुए भी वो 1 अर्धशतक जड़ चुके हैं. देखना होगा कि वो अपनी इंजरी से कब तक उभर पाते हैं.

ये भी पढ़िए- WPL 2026: DC ने UP वॉरियर्स को 7 विकेट से रौंदा, दर्ज की सीजन की पहली जीत