WI vs AFG

WI vs AFG: तीसरे वनडे में हारकर भी सीरीज जीती अफगानिस्तान, स्प्रिंगर की हैट्रिक ने बचाई वेस्टइंडीज की लाज

WI vs AFG: वेस्टइंडीज की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में कमाल का खेल दिखाते हुए 15 रनों से जीत हासिल कर ली है. कैरेबियाई टीम के लिए ये जीत लाज बचाने वाली रही क्योंकि टीम ने इससे पहले सीरीज के दोनों मैचों में हार का सामना किया था. अफगानिस्तान ने इस मैच में हार के बावजूद सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की है. 2 बार की टी20 विश्व विजेता टीम के लिए इस मैच में शमार स्प्रिंगर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक हासिल की और अंतिम ओवरों में मैच को टीम की तरफ मोड़ा. इससे पहले दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने हैट्रिक हासिल की थी.

सीरीज में जीता पहला मुकाबला

टी20 विश्व कप से पहले खेली गई इस सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काफी निराश किया. टीम ने पहले 2 मैचों में हार के साथ ही सीरीज गंवा दी थी. आखिरी मैच में टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला जीता है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए ब्रेंडन किंग ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 136 रन ही बना सकी. रहमानुल्लाह गुरबाज ने टीम के लिए 58 गेंदों में 71 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन वो टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए.

24 घंटे के अंदर सीरीज में दूसरी हैट्रिक

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई में हुई इस सीरीज में 2 बार हैट्रिक देखने को मिली. 24 घंटे के अंदर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हैट्रिक हासिल की है. दूसरे टी20 मैच में पहले मुजीब उर रहमान ने ये कारनामा किया और अब तीसरे मैच में शमार स्प्रिंगर ने ये कमाल किया. स्प्रिंगर ने 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 20 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने पारी के 19वें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर इसकी शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने राशिद खान और शाहिद उल्लाह का विकेट चटका अपनी हैट्रिक पूरी कर ली. 

ये भी पढ़िए- WPL 2026: लगातार तीन हार के बाद गुजरात जायंट्स ने दर्ज की शानदार जीत, यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से दी करारी मात