WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया है. दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला था. जेमिमा रोड्रिगेज की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम ने पहले मैच में मिली हार का बदला लेते हुए पॉइंट्स टेबल की दशा बदल कर रख दी है. टीम इस जीत के बाद अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. आरसीबी के लिए ये इस टूर्नामेंट की पहली हार रही. टीम ने इससे पहले खेले सभी 5 मैचों में जीत हासिल की थी लेकिन इस मैच में मंधाना को हार का सामना करना पड़ा.खराब बल्लेबाजी के चलते टीम को इस मैच में हार झेलनी पड़ी है.
The Sierra Super Striker of the match between Royal Challengers Bengaluru and Delhi Capitals goes to Marizanne Kapp.#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #RCBvDC | @TataMotors_Cars | #SierraSuperStriker pic.twitter.com/mx1BuboU3M
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 24, 2026
DC के गेंदबाजों के आगे पस्त हुई RCB
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने इस मैच में टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम के गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया. आरसीबी ने 20 ओवरों की बल्लेबाजी के बाद बोर्ड पर महज 109 रन ही लगाए. DC के लिए इस मैच में नंदिनी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज बनकर सामने आईं. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 26 रन खर्च करते हुए 3 अहम विकेट अपनी झोली में डाले. उनके साथ साथ चिनेल हेनरी, मैरिजेन कैप्प और मिन्नू मिनी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए. दिल्ली की टीम ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए महज 15.4 ओवर की बल्लेबाजी ही की.
दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए ये मुकाबला बेहद ही खास था. टीम ने इस सीजन खेले 6 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है तो वहीं 3 में टीम को हार का सामना भी करना पड़ा है. आरसीबी के खिलाफ मिली इस जीत के बाद अब टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इस मैच से पहले टीम चौथे नंबर पर थी. पॉइंट्स टेबल में आरसीबी को इस मैच में हार से कोई खास फर्क नहीं पड़ा है और टीम अभी भी 10 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है.प्लेऑफ के आखिरी 2 स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिल रही है.

