Delhi Capitals captain Jemimah Rodrigues fined 12 lakh for slow over rate

WPL 2026: BCCI ने DC कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर ठोका भारी जुर्माना, हार के बाद जख्म पर छिड़का ‘नमक’

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है. ग्रुप स्टेज के कुछ आखिरी रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें सभी टीमें पूरा दम लगा रही हैं. दिल्ली और गुजरात के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें एशले गार्डनर की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स ने 3 रनों से मैच अपने नाम किया. इस मैच में मिली हार के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना लगा दिया है. बोर्ड की तरफ से ये कदम क्यों उठाया गया है आइए आपको भी बताते हैं. 

जेमिमा पर लगा 12 लाख का फाइन

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का फाइन लगा है. WPL की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में इस बात की पुष्टि हुई है. इसमें बताया गया कि “दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के चलते फाइन लगाया गया है. इस तरह की ये उनकी पहली गलती है तो कोड ऑफ कंडक्ट के आधार पर उनके ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है”.

करीबी मुकाबले में मिली दिल्ली को हार

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मैदान में उतरी है. टीम का प्रदर्शन अभी तक ठीक ठाक ही रहा है. टीम ने अब तक खेले 7 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है तो वहीं 4 मैचों में हार का सामना किया है. गुजरात के खिलाफ मैच में टीम को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 174 रन बनाए तो वहीं इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवरों में 171 रन ही बना पाई. पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 6 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है और अब आगे के मुकाबले टीम के लिए अहम हो गए हैं. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, वापसी को तैयार ये स्टार ऑलराउंडर!