MI W vs DC W Match Preview

WPL 2026: DC के सामने टूर्नामेंट में वापसी करने उतरेगी मुंबई इंडियंस, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें मैच?

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस सीजन की अपनी पहली जीत तलाशने उतरेंगी. मुंबई की टीम ने अपने पहले मुकाबले में आरसीबी के हाथों हार का सामना किया तो वहीं दिल्ली जेमिमा रोड्रिगेज की कप्तानी में पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी. दिल्ली की टीम इकलौती ऐसी टीम है जिसने हर सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है लेकिन एक भी बार खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस बार टीम जेमिमा की कप्तानी में पहला खिताब जीतने उतरेगी. ऐसे में फैंस इस हाई वोल्टेज मुकाबले का लाइव प्रसारण कब, कहां और किस चैनल पर देख पाएंगे. आइए आपको भी बताते हैं.

नए कप्तान से साथ उतरेगी दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार नए नवेले कप्तान के साथ उतरने के लिए तैयार है. अभी तक तीन सीजन में मेग लेनिंग टीम की कप्तानी कर रही थीं लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन में उनको यूपी ने खरीद लिया. ऐसे में अब दिल्ली के लिए जेमिमा के हाथों में कप्तानी की डोर होगी. हाल ही में हुए वनडे विश्व कप में उन्होंने टीम इंडिया के लिए यादगार प्रदर्शन किया था ऐसे में उनका कॉन्फिडेंस हाई होगा .

कितने बजे शुरू होगा MI W vs DC W?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत 10 जनवरी की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी. इससे आधा घंटा पहले टॉस किया जाएगा. ये मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. 

MI W vs DC W मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज होना जरूरी होगा. इसी के साथ अगर आप ओटीटी पर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ.

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड- जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग.

ये भी पढ़िए- WPL 2026: गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होगी पहली जीत की ‘लड़ाई’, जानें किसका पलड़ा भारी