WPL 2026 DC vs UPW

WPL 2026: पहली जीत की तलाश में उतरेगी DC और UPW, जानें कहां देख पाएंगे लाइव मैच

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस सीजन का तीसरा मैच खेलने के लिए उतरेंगी. इन दोनों में से कोई भी टीम टूर्नामेंट में अभी तक एक मैच भी नहीं जीत पाई है. ऐसे में इस मैच में दोनों के पास अपना खाता खोलने का बेहतरीन मौका होगा. ये मुकाबला भी नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. मेग लेनिंग इस मैच में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही उतरने वाली हैं. वो दिल्ली को 3 बार फाइनल में पहुंचा चुकी हैं. हालांकि उनकी कप्तानी में यूपी को काफी ज्यादा उम्मीद थी लेकिन टीम अभी तक खरा नहीं उतर पाई है.

कितने बजे शुरू होगा DC vs UPW का मैच?

भारतीय समय के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच का मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों कप्तानों को टॉस के लिए बुलाया जाएगा. यूपी की कप्तानी इस बार मेग लेनिंग के हाथों में है तो वीं जेमिमा रोड्रिगेज को दिल्ली का कप्तान बनाया है. 

कहां होगा DC vs UPW मैच का लाइव प्रसारण?

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के सभी मैचों को लाइव स्ट्रीम करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. टीवी पर दिल्ली कैपिटल्स और यूपी के बीच होने वाले मैच को स्टार के स्पोर्ट्स चैनलों पर देखा जा सकता है. इसके अलावा अगर आप इस मैच को मोबाइल या लैपटॉप में देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप होना चाहिए. तब ही आप इस मैच का लाइव लुत्फ उठा पाएंगे.

DC और UPW का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के फेस ऑफ पर नजर डालें दो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. खेले गए 6 मैचों में से 4 मैच में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी तो वहीं 2 मैचों में यूपी ने भी जीत हासिल की है. आखिरी बार जब दोनों टीमें आमने सामने थीं तो यूपी ने बाजी मारी थी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

यूपी वारियर्स- किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन.

दिल्ली कैपिटल्स- लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मरीजान कैप, चिनेल हेनरी, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, एलाना किंग, नंदनी शर्मा और श्री चरणी.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: न्यूजीलैंड की परेशानी बने विराट कोहली, दूसरे ODI में 1 रन बनाते ही तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये महारिकॉर्ड