wpl 2026

WPL 2026: 9 जनवरी से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ, जानें पूरा शेड्यूल, मैच टाइमिंग, टीमें और कप्तान लिस्ट

WPL 2026 Full Schedule: महिला क्रिकेट का महाकुंभ यानी महिला प्रीमियर लीग (WPL) एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार है. 9 जनवरी से WPL 2026 सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा. इस लीग में दुनिया की स्टार महिला क्रिकेटर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी और फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. डब्ल्यूपीएल 2026 में 5 टीमों के बीच 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. इस सीजन 2 टीमें अपनी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. तो चलिए जानते हैं WPL 2026 का पूरा शेड्यूल, मैच टाइमिंग, टीमें और कप्तानों की पूरी लिस्ट.

मुंबई इंडियंस और आरसीबी बीच होगा पहला मुकाबला

WPL 2026 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी. अब तक महिला प्रीमियर लीग के कुल 3 सीजन हुए हैं, जिसमें 2 बार मुंबई ने खिताब जीता है और एक बार आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीनों बार फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने से चूक गई.

बता दें कि, WPL 2026 का सीजन भी हर बार की तरह लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में सभी 5 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी और सभी टीमें लीग स्टेज में 8 मैच खेलेगी. लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी. वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा, जिसकी विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी. इस बार डब्ल्यूपीएल में दो डबल हेडर मैच खेले जाएंगे. पहला डबल हेडर 10 जनवरी और दूसरा 17 जनवरी को खेला जाएगा.

WPL 2026 में सभी 5 टीमें और उनके कप्तान

मुंबई इंडियंस (MI) – हरमनप्रीत कौर
दिल्ली कैपिटल्स (DC) – जेमिमा रोड्रिग्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – स्मृति मंधाना
गुजरात जायंट्स (GG) – एशले गार्डनर
यूपी वॉरियर्स (UPW) – मेग लैनिंग

WPL 2026 के लिए सभी 5 टीमों का फुल स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे.

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग.

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी.

यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिआंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल, चार्ली नॉट.

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

क्रमांकतारीखस्टेजमैचस्थानसमय (IST)
19 जनवरीलीग स्टेजमुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुनवी मुंबई7:30 PM
210 जनवरीलीग स्टेजयूपी वॉरियरज़ बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई3:30 PM
310 जनवरीलीग स्टेजमुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई7:30 PM
411 जनवरीलीग स्टेजदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई7:30 PM
512 जनवरीलीग स्टेजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियरज़नवी मुंबई7:30 PM
613 जनवरीलीग स्टेजमुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई7:30 PM
714 जनवरीलीग स्टेजयूपी वॉरियरज़ बनाम दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई7:30 PM
815 जनवरीलीग स्टेजमुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियरज़नवी मुंबई7:30 PM
916 जनवरीलीग स्टेजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई7:30 PM
1017 जनवरीलीग स्टेज (डबल हेडर)यूपी वॉरियरज़ बनाम मुंबई इंडियंसनवी मुंबई3:30 PM
1117 जनवरीलीग स्टेज (डबल हेडर)दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुनवी मुंबई7:30 PM
1219 जनवरीलीग स्टेजगुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा7:30 PM
1320 जनवरीलीग स्टेजदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा7:30 PM
1422 जनवरीलीग स्टेजगुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियरज़वडोदरा7:30 PM
1524 जनवरीलीग स्टेजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा7:30 PM
1626 जनवरीलीग स्टेजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा7:30 PM
1727 जनवरीलीग स्टेजगुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा7:30 PM
1829 जनवरीलीग स्टेजयूपी वॉरियरज़ बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा7:30 PM
1930 जनवरीलीग स्टेजगुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा7:30 PM
201 फरवरीलीग स्टेजदिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियरज़वडोदरा7:30 PM
213 फरवरीएलिमिनेटरTBA बनाम TBAवडोदरा7:30 PM
225 फरवरीफाइनलTBA बनाम TBAवडोदरा7:30 PM

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 11 जनवरी से होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज, जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स