WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होगा. दोनों ही टीमें इस सीजन काफी मजबूत नजर आ रही हैं. मुंबई की टीम इस बार खिताब बचाने के लिए उतरी है तो वहीं गुजरात अपने पहले खिताब की तलाश में है. हरमनप्रीत की कप्तानी में मुंबई की टीम इस सीजन खेल चुकी 2 मैचों में 1 जीत चुकी है तो वहीं टीम को एक में हार का सामना करना पड़ा था. GG की टीम ने एशले गार्डनर की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया है और दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है. इस मैच में टीम के पास जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा.
The Sierra Super Striker of the match between Delhi Capitals and Gujarat Giants goes to Sophie Devine.#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvGG | @TataMotors_Cars | #SierraSuperStriker pic.twitter.com/kEmdUTvqhD
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 11, 2026
जबरदस्त लय में हैं गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज
गुजरात जायंट्स की टीम के बल्लेबाज इस सीजन में कमाल के रंग में नजर आ रही है. टीम ने अभी तक खेले दोनों ही मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों के आंकड़े को पार किया है. यूपी की टीम के खिलाफ मैच में गुजरात के बल्लेबाजों ने 207 रन बनाए थे तो वहीं दिल्ली के खिलाफ मैच में 209 रन बनाए थे. टीम की धाकड़ बल्लेबाज सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर, अनुष्का शर्मा और जॉर्जिया वेयरहैम कमाल की लय में नजर आ रही हैं. ऐसे में मुंबई के गेंदबाजों को उनसे सावधान रहना होगा.
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचाएगी जीत
इस मैच में जीत हासिल करते हुए दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज होना चाहेंगी. फिलहाल, 2 मैचों में 2 जीत हासिल करते हुए मुंबई की टीम टॉप पर काबिज है. गुजरात की टीम अगर मुंबई को हरा देती है तो 6 अंकों के साथ सीधे टॉप पर काबिज हो जाएगी तो वहीं मुंबई को टॉप पर जाने के लिए बड़े अंतर से मैच जीतना होगा. दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 7 मैच खेले गए हैं और सभी मैच मुंबई ने अपने नाम किए हैं.
दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, हेले मैथ्यूज, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ, राहिला फिरदौस, नल्ला रेड्डी
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (डब्ल्यू), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर (सी), जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, डेनिएल व्याट-हॉज, किम गर्थ, यास्तिका भाटिया, आयुषी सोनी, तितास साधु, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी

