WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज हो चुका है. इस सीजन का दूसरा मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच शनिवार को खेला जाएगा. ये मुकाबला नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाना है. दोनों ही टीमें इस बार अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेंगी. गुजरात जायंट्स की टीम ने पिछले सीजन में अच्छा खेल दिखाते हुए पहली बार प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी. दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स की टीम को इस बार मेग लेनिंग का साथ मिल रहा है, जो कि दिल्ली को 3 बार फाइनल तक का सफर तय करा चुकी हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि ये मैच कितने बजे से शुरू होगा और किसका पलड़ा भारी नजर आ सकता है.
GG W vs UP W हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच हेड टू हेड मुकाबले पर नजर डालें तो कांटे की टक्कर दिखती है. दोनों टीमों के बीच अभी तक 6 मैच खेले गए हैं जिसमें से 3 बार गुजरात ने तो वहीं 3 बार यूपी की टीम ने जीत हासिल की है. दोनों टीमों के बीच हर सीजन में रोमांचक मैच देखने को मिलता है. ऐसे में इस सीजन भी दोनों ही टीमों को सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.
𝐒𝐌𝐀𝐒𝐇 𝐌𝐎𝐃𝐄: 𝐎𝐍 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 10, 2026
When power hitters step in, the ball doesn’t just travel – it flies. 🚀
Watch #UPWvGG 👉 SAT, 10th JAN, 2 PM! pic.twitter.com/jg5PjKdSVg
कितने बजे शुरू होगा GG W vs UP W?
गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच का मुकाबला शनिवार 10 जनवरी को खेला जाएगा. शनिवार को डबल हेडर होना है, जिसके चलते ये मुकाबला 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा.
GG W vs UP W की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैचों को लाइव टेलीकास्ट करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर मैचों के लाइव प्रसारण को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज होना चाहिए. अगर आप मोबाइल और लैपटॉप में इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए.
दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
गुजरात जाइंट्स महिला टीम: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (डब्ल्यू), एशले गार्डनर (सी), डेनिएल व्याट-हॉज, कनिका आहूजा, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, राजेश्वरी गायकवाड़, काशवी गौतम, अनुष्का शर्मा, किम गार्थ, तनुजा कंवर, तितास साधु, रेणुका सिंह ठाकुर, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी
यूपी वारियर्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, फोएबे लिचफील्ड, शिप्रा गिरी (डब्ल्यू), श्वेता सहरावत, चार्ली नॉट, डींड्रा डोटिन, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा शोभना, क्लो ट्रायॉन, गोंगाडी त्रिशा, क्रांति गौड़, सुमन मीना

