WPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात जायंट्स को हराते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है. दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला लेकिन अंत में मुंबई ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया. इस मैच में में मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से धमाकेदारी अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का लक्ष्य बनाया. मुंबई की टीम ने इस टारगेट को हासिल करने के लिए 19.2 ओवरों की बल्लेबाजी की. मुंबई की टीम इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई है.
The Sierra Super Striker of the match between Mumbai Indians and Gujarat Giants goes to Bharti Fulmali.#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvGG | @TataMotors_Cars | #SierraSuperStriker pic.twitter.com/QA5dhzDWuA
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 13, 2026
हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर विमेंस प्रीमियर लीग में खेलते हुए बल्ले से कमाल के रंग में नजर आ रही हैं. पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में 74 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने नाबाद 71 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 165 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 2 छक्के जड़े. 3 मैचों के बाद वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजी हैं. उन्होंने 165 की औसत से 165 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं.
गुजरात को मिली सीजन की पहली हार
एशले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स की टीम इस साल बेहतरीन खेल दिखा रही है. टीम ने अपने शुरुआत 2 मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज की थी लेकिन मुंबई के हाथों टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम के लिए सभी बल्लेबाजों ने छोटी मर ताबड़तोड़ पारियां खेलीं. सलामी बल्लेबाजी बेथ मूनी ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए. कनिका आहूजा ने 18 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली. अंत के ओवरों में जॉर्जिया वेयरहैम और फुलमली की जोड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी कर डाली.

