WPL 2026 MI vs UPW

WPL 2026: MI के सामने पहली जीत की तलाश में उतरेगी UP Warriorz, कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन?

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिहाज से ये मैच काफी अहम होगा लेकिन मायने काफी अलग हैं. मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बनाना चाहेगी तो वहीं यूपी की टीम अभी भी इस सीजन की अपनी पहली जीत तलाश रहे है. मेग लेनिंग की कप्तानी में टीम को इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन अभी तक खेले तीनों ही मैचों में टीम को हार ही मिली है. ऐसे में फैंस के लिए ये मुकाबले काफी रोमांचक होने वाला है.

कहां खेला जाएगा MI vs UPW का मैच?

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच का मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. अभी तक मैच इसी मैदान पर खेले गए हैं. मैच की शुरुआत 7 बजकर 30 मिनट से होगी और इससे आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा. 

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसे हैं?

जब भी मुंबई और यूपी की टीम आमने-सामने होती हैं तो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 5 मैचों में MI ने जीत हासिल की है तो वहीं 2 मैचों में यूपी को भी जीत नसीब हुई है. इस सीजन में ये दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी.

कहां देख पाएंगे MI vs UPW का लाइव एक्शन?

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच का ये मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा. मोबाइल और लैपटॉप पर जो लोग इसे देखना चाहते हैं उन्हें जियो हॉटस्टार ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), हैली मैथ्यूज, अमीलिया कर, निकोला कैरी, सजीवन साजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ.

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: तीसरे वनडे में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां खेला जाएगा मैच?