Mumbai Indians wicketkeeper batsman Kamalini ruled out from tournament

WPL 2026: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, स्टार विकेटकीपर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग का ये सीजन रोमांच के चरम पर है. सभी टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कांटे का मुकाबला खेल रही हैं. इसी बीच हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कमलिनी इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक टीम के लिए सभी 5 मैच खेले हैं. टूर्नामेंट के इस स्टेज पर विकेटकीपर बल्लेबाज का बाहर होना मुंबई की टीम के लिए मुसीबत बढ़ा रहा है. प्लेऑफ में जगह पक्का करने के लिए कुछ मैच ही बचे हैं. उनकी जगह फ्रेंचाइजी की तरफ से रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया गया है.

स्टार खिलाड़ी को टीम ने बनाया रिप्लेसमेंट

कमलिनी के बाहर होने पर मुंबई इंडियंस ने अब उनकी जगह वैष्णवी शर्मा को स्क्वॉड में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर लिया है. वैष्णवी ने टीम इंडिया के साथ साल 2015 में अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था और हाल ही में हुई श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने सीनियर टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. फ्रेंचाइजी की तरफ से प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया गया, वैष्णवी शर्मा मुंबई की टीम में 30 लाख के प्राइज में शामिल की गई हैं.

कमलिनी का कैसा रहा WPL 2026 में प्रदर्शन

कमलिनी ने इस सीजन टीम के लिए खेले 5 मैचों में 75 रन बनाए हैं. एक मैच में उन्होंने 32 रनों की पारी खेली थी जो कि इस सीजन का बेस्ट स्कोर भी है. साल 2024-25 में उन्होंने मुंबई के लिए विमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. टीम के लिए अब तक खेले 14 मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 107 रन बनाए हैं. 

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में अब तक 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल करते हुए 4 अंक हासिल किए हैं तो वहीं टीम को 3 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. फिलहाल टीम पॉइंट्स टेबल में बेहतर रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है. 

ये भी पढ़िए- ODI सीरीज हारने के बाद लगे गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे, विराट कोहली के रिएक्शन वाले वीडियो में कितनी सच्चाई?