Phoebe Litchfield ruled out from WPL 2026

WPL 2026: मुश्किलों में घिरी यूपी वॉरियर्स की टीम, धाकड़ बल्लेबाज चोट के चलते टूर्नामेंट से हुई बाहर

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में हर दिन रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. प्लेऑफ की शुरुआत से पहले मेग लेनिंग की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की धाकड़ बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए साझा की गई है. लिचफील्ड मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अब टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगी और वो भारत से अपने घर वापस लौट चुकी हैं. टूर्नामेंट के इस स्टेज पर लिचफील्ड का बाहर होना यूपी की टीम के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ा कर रहा है. 

इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज ने किया रिप्लेस

फीबी लिचफील्ड के बाहर होने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. उनकी जगह अब फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स को स्क्वॉड में शामिल किया है. जोन्स को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हुए मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. अब वो ऑक्शन के बेस प्राइस 50 लाख में टीम का हिस्सा बन गए हैं. 

लिचफील्ड का WPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन

फीबी लिचफील्ड का विमेंस प्रीमियर लीग के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन कर रही थीं. उन्होंने इस सीजन टीम के लिए खेले 6 मैचों में 40.50 की बेहतरीन औसत से 243 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.77 का रहा है. इसी के साथ वो टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. अब वो भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगी. 

पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर यूपी

यूपी वॉरियर्स की टीम इस बार मेग लेनिंग की कप्तानी में खेलने के लिए उतरी है. फ्रेंचाइजी को अभी भी एक अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश है. फिलहाल, पॉइंट्स टेबल में नजर डालें तो टीम आखिरी पायदान पर नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में से महज 2 मैचों में जीत हासिल की है और 4 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम 4 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं. 

ये भी पढ़िए- टीम इंडिया लगातार क्यों हार रही घरेलू टेस्ट सीरीज? पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कड़वा सच