WPL 2026 RCB vs GG

WPL 2026: RCB ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, मैच के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

WPL 2026: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी का विमेंस प्रीमियर लीग के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन जारी है. टीम ने गुजरात जायंट्स को 32 रनों के अंतर से हरा सीजन की तीसरी जीत हासिल कर ली है. इसी के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बना ली है. मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी आरसीबी ने 20 ओवरों में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के लिए इस मैच में राधा यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम का कोई भी बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आया और टीम 150 रनों पर ऑलआउट हो गई.

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आरसीबी

इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है. इस बार के सीजन में अभी तक आरसीबी की इकलौती ऐसी टीम है जो कि एक भी मैच नहीं हारी है. इसके अलावा बाकी चारों टीमें कम से कम एक मैच तो हार ही चुकी हैं. दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जिसने खेले 4 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है तो वहीं 2 में हार का सामना किया है. गुजरात को इस हार का काफी नुकसान हुआ है और टीम के लिए ये इस सीजन की दूसरी हार रही. टीम पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

राधा यादव ने दिखाई बेहतरीन बल्लेबाजी

आरसीबी की तरफ से राधा यादव ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 3 छक्के और 6 चौके जड़े. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी करने का मौका भी मिला. हालांकि, वो विकेट नहीं निकाल पाई लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की. भारत की युवा स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 3.5 ओवर की गेंदबाजी में 23 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़िए- WPL 2026: RCB ने लगाई जीत की हैट्रिक, रोमांचक मुकाबले में श्रेयंका ने पंजा खोलकर गुजरात जायंट्स की निकाली हवा