WPL 2026 RCB vs DC

WPL 2026: RCB का विजय रथ रोकने उतरेगी DC, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में 15वां मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि टीम अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहती है तो इस मैच में जीत हासिल करना बेहद ही जरूरी होगा. आरसीबी की टीम ने इस सीजन अभी तक खेले सभी मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी मुंबई को हराकर इस मैच में उतरेगी. ऐसे में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान जेमिमा का प्रदर्शन काफी हद तक मैच की दिशा तय करता हुआ दिखेगा.

इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. इसे पहले हुए मुकाबले में आरसीबी ने धमाकेदारी अंदाज में 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में 96 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस मुकाबले में भी एक बार फिर से हर किसी की नजरें मंधाना पर टिकी होंगी. 

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें 

आरसीबी की टीम ने इस सीजन अभी तक केवल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से पांचों में जीत हासिल करते हुए टीम 10 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है. दूसरी तरफ अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने खेले 5 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है तो वहीं 3 मैचों में हार का सामना किया है. आरसीबी की टीम ने पहले ही प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. 

कितने बजे शुरू होगा DC vs RCB का मैच?

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच का मुकाबला वडोदरा के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच की पहली गेंद 7 बजे फेंकी जाएगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मैच को लाउ प्रसारण करने की जिम्मेदारी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है, ऐसे में वहां जाकर लाइव मैच देख सकते हैं.

ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले CSK के ऊपर मंडराए संकट के बादल, 14.20 करोड़ वाले खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट