WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी. स्मृति मंधाना वाली आरसीबी की टीम इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले 2 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है तो वहीं गुजरात भी 3 में से 2 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये मुकाबला कहां खेला जाएगा और फैंस इसका लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे.
𝐀𝐥𝐥 𝐬𝐪𝐮𝐚𝐫𝐞! 🤝
— Female Cricket (@imfemalecricket) January 16, 2026
Six games, three wins each — RCB vs GG promises another close one! 🙌#CricketTwitter pic.twitter.com/lHOrlVHtm7
RCB vs GG का लाइव प्रसारण कहां होगा?
आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच का मुकाबला नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच 7 बजकर 30 मिनट पर होगा तो वहीं टॉस के लिए आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आएंगे. इस मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज होना चाहिए. इसके अलावा अगर आप मोबाइल और लैपटॉप पर मैच को देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार पर इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है.
RCB और GG के हेड टू हेड रिकॉर्ड
आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच हमेशा से ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग में 6 मैच खेले गए हैं. इसमें से 3 बार आरसीबी ने जीत हासिल की है तो वहीं 3 मैचों में गुजरात ने जीत दर्ज की है. हालांकि, गुजरात के लिए डी वाई पाटिल स्टेडियम का रिकॉर्ड चिंताजनक रहा है. टीम ने इस मैदान पर खेले 6 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है तो वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है.
यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलुरु- ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), डी हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधती रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल
गुजरात जायंट्स- बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डेवीने, आयुषी सोनी, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेनुका सिंह.

