WPL 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में इतिहास रच दिया है. वो इस टूर्नामेंट एक हजार रन पूरा करने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाली शेफाली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनसे पहले केवल एक भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ही ये कमाल कर सकीं हैं. 21 साल की उम्र में उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की है. मुंबई के खिलाफ मैच में पारी का 15वां रन बनाते ही उन्होंने ये खास मुकाम हासिल किया है.
𝗔𝗻 𝗲𝘅𝗰𝗹𝘂𝘀𝗶𝘃𝗲 𝗰𝗹𝘂𝗯 🤝
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 20, 2026
Who do you think will join them next? 🤔
Watch Match 1️⃣3️⃣ Highlights ▶️ https://t.co/XhMsrCYbAM #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvMI️ pic.twitter.com/WqZPs2FI1j
शेफाली ने एलीट क्लब में बनाई जगह
शेफाली वर्मा विमेंस प्रीमियर लीग में ऐसा करने वाली चौथी खिलाड़ी बनी हैं. उनसे पहले मुंबई इंडियंस की नेट साइवर ब्रंट टूर्नामेंट में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बनी थी. इसके बाद मेग लेनिंग ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया. इस सीजन भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इसी सीजन लिस्ट में शामिल हुई और अब शेफाली वर्मा भी इस एलीट लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं.
WPL में कैसा रहा है शेफाली का प्रदर्शन?
शेफाली वर्मा ने साल 2022-23 में विमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. शुरुआत से ही वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रही हैं और इस सीजन भी टीम के लिए धमाल मचा रही हैं. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 32 मैचों में 34.96 की शानदार औसत से 1014 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 155 का रहा है और साथ ही वो 7 अर्धशतक भी जड़ चुकी हैं.
दिल्ली ने मुंबई को हराया
दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है. मुंबई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद बाद दिल्ली के लिए लिजेल ली ने 28 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली. कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने भी इस मैच में 37 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया.

