aus vs eng (14)

WTC Points Table: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद बदल गया पॉइंट्स टेबल, इस नंबर पर टीम इंडिया

WTC 2025-27 Points Table: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज 2025-26 सीरीज खत्म हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार, 8 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया और 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली.
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में अपनी नंबर-1 की पोजिशन और भी मजबूत कर ली है. वहीं, इंग्लैंड को इस हार से बड़ा नुकसान हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया का नंबर-1 पर कब्जा बरकरार

सिडनी टेस्ट में शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. इस WTC साइकल में यह ऑस्ट्रेलिया की 7वीं जीत है और इसी के साथ टीम का पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) 85.71 से बढ़कर 87.50 हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब तक खेले 8 मैचों में से सिर्फ एक मैच में हार झेलनी पड़ी है, जो पिछले महीने बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी.

वहीं, इस हार के साथ इंग्लैंड की हालत WTC पॉइंट्स टेबल में और भी खराब हो गई है. सिडनी में हार के बाद इंग्लैंड की टीम का PCT गिरकर 31.66 रह गया है. बेन स्टोक्स की टीम की यह 10 मैचों में छठी हार रही और टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर अटक गई है. इंग्लैंड सिर्फ बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से ऊपर है, जो क्रमश: 8वें और नौवें स्थान पर मौजूद है.

टीम इंडिया इस नंबर पर काबिज

WTC पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 52 पॉइंट्स और 48.15 PCT के साथ 6वें नंबर पर बनी हुई है. भारत को इस WTC साइकल में खेले गए 9 मैचों में 4 में जीत और 4 में हार झेलनी पड़ी है. वहीं, एक मैच ड्रा रहा है. फिलहाल पाकिस्तान भारत से ऊपर 5वें स्थान पर मौजूद है, जिसके खाते में 12 अंक और 50 PCT हैं. से नीचे बना हुआ है.

WTC पॉइंट्स टेबल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड 77.78 PCT के साथ दूसरे नंबर पर है. उसके बाद साउथ अफ्रीका (75.00) और श्रीलंका (66.67) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं.

WTC 2025–27 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT (%)
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2न्यूजीलैंड32012877.78
3साउथ अफ्रीका43103675.00
4श्रीलंका21011666.67
5पाकिस्तान21101250.00
6भारत94415248.15
7इंग्लैंड103613831.66
8बांग्लादेश2011416.67
9वेस्टइंडीज807144.17

ये भी पढ़ें- क्या है एशेज सीरीज? 143 साल के पहले एक शोक संदेश से हुई थी शुरुआत, जानें ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में से किसका रहा दबदबा