Yashasvi Jaiswal dropped: भारत में इन दिनों घरेलू क्रिकेट का दौर चल रहा है. टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज जो कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हैं, उनको लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रन जाएंगे. मुंबई का अगला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ होगा. MCA की तरफ से जायसवला के लिए ये सख्त कदम क्यों उठाया गया है इस बात की जानकारी बोर्ड के अधिकारी से साझा की है.
जायसवाल को क्यों किया टीम से बाहर?
पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार यशस्वी जायसवाल चुन चुनकर मुकाबले खेल रहे थे और बोर्ड को मैच से पहले अपनी उपलब्धता को लेकर जानकारी भी नहीं दे रहे थे. MCA के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, सिलेक्टर्स ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन वो कोई जवाब नहीं दे रहे थे. हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले भी वो नॉन-रिस्पॉन्सिव थे. हमने उनको लगातार कॉल कर रहे थे लेकिन कोई जवाब सामने नहीं आया. इसी के चलते उन्हें दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया.
इस सीजन केवल एक रणजी मैच खेला
यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के लिए इस सीजन में केवल एक रणजी मुकाबला ही खेला है. इस दौरान उन्होंने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में 67 तो वहीं दूसरी पारी में 167 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वो 3-3 मुकाबले खेल चुके हैं. सैयद मुश्ताक में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था.
दिल्ली के खिलाफ मुंबई का पूरा स्क्वॉड
सिद्धेश लाड (कप्तान), मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले और सिल्वेस्टर डिसूजा.

