WPL 2026: GG के लिए अनुष्का शर्मा का डेब्यू मैच में बड़ा धमाका, 146 के स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन
WPL 2026: गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए अपने पहले ही मैच में अनुष्का शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कप्तान गार्डनर के साथ मिलकर टीम के लिए शतकीय साझेदारी की और इसके दम पर ही टीम ने 20 ओवरों में 207 रनों का स्कोर खड़ा किया. फ्रेंचाइजी ने उनको 45 लाख रुपये में खरीदा था.

