BBL में जमकर गरज रहा डेविड वॉर्नर का बल्ला, चकनाचूर कर दिया विराट कोहली के शतकों का रिकॉर्ड
BBL 2025-26: 39 साल की उम्र होने के बाद भी डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने बिग बैश के इस सीजन में अपना दूसरा शतक जड़ दिया है. इसी के साथ उन्होंने बिग बैश के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए विराट कोहली के शतकों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है.










