IND vs NZ: राजकोट में टीम इंडिया को मिली करारी हार, डेरिल मिचेल के शतक से न्यूजीलैंड ने की सीरीज में बराबरी
India vs New Zealand: राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रनों का टारगेट दिया था, जिसे कीवी टीम ने 47.3 ओवर में ही हासिल कर लिया.










